पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन जागृति अभियान की 21 से

जन जागृति अभियान की 21 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन जागृति अभियान की 21 से

बालोतरा.गौरक्षा जागृति मंच की ओर से गौ रक्षार्थ गाय की उपयोगिता को समाज में प्रचारित करने के उद्देश्य से 21 दिसंबर को जन जागृति अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान को लेकर शनिवार को गौ रक्षा जागृति मंच के संरक्षक बाबूराम पटेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष मदनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अभियान में गाय से मिलने वाली औषधीय महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया जाएगा। जन जागृति अभियान को गली मोहल्लों से लेकर गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इससे गौ रक्षार्थ कार्यों में बढ़ोतरी होगी। अभियान की अहम जिम्मेदारी दिनेश गौड़ को दी गई।





वहीं इसके प्रचार के लिए घनश्याम माहर, माधुराम चांदोरा, देवाराम प्रजापत, रतनलाल गौड़ को नियुक्त किया गया। इसके अलावा मंच के सदस्यता की जिम्मेदारी सवाईसिंह लखारा को दी गई। बैठक में मुख्य कार्यकारिणी सदस्य नरसिंगराम पटेल, पूनमसिंह राजपुरोहित, मोटाराम गौड़, सिणधरी तहसील अध्यक्ष हंसराज लोहिया, गुड़ामालानी तहसील अध्यक्ष लालसिंह राजपुरोहित, समदड़ी तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, पचपदरा तहसील अध्यक्ष जगदीश भाटी, बबलू सुथार, प्रकाश भारती, गोविंद भार्गव, रतन प्रजापत, करना प्रजापत, गौरव मेहता, विनय सर्राफ, मुकेश घांची, सुनील सुथार, नरपतराम सुथार आदि मौजूद मौजूद थे।