पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार्य संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित

आचार्य संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र की ओर से संचालित संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहत आचार्य संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया।

स्कूल प्राचार्या प्रमिता अरोड़ा ने बताया कि परीक्षा सवेरे 8.30 से 9.30 बजे तक स्कूल प्रांगण में आयोजित हुई। परीक्षा में स्कूल के आचार्य-आचार्यों समिति सदस्यों समेत 40 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान बालिका माध्यमिक की प्राचार्या प्रमिता अरोड़ा, बालक प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्रपाल भाटी बालिका प्राथमिक प्रधानार्य नीलम शर्मा ने बतौर वीक्षक पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी दी।