पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिफाइनरी काे लेकर सरकार की नीयत साफ नही : चौधरी

रिफाइनरी काे लेकर सरकार की नीयत साफ नही : चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तत्कालीनसरकार ने राजस्थान के बहुत बड़े उद्योग के रूप में रिफाइनरी का शिलान्यास कर इस क्षेत्र के युवाओं, व्यापारियों विद्यार्थियों को बहुत बड़ी सौगात दी, मगर एक साल बाद रिफाइनरी का काम वर्तमान सरकार ने शुरू नहीं करवाया। यह क्षेत्र के लोगों की आशाओं पर तुषारापात है।

ये बात पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने सोमवार को स्थानीय डाक बंगले में आयोजित बैठक के दौरान कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले में प्रचुर मात्रा में तेल के भंडार हैं। हर रोज बड़ी मात्रा में तेल का उत्खनन हो रहा है। प्रदेश जिले के विकास के लिए रिफाइनरी पचपदरा में ही लगनी चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर यूपीए सरकार ने उचित निर्णय लेकर रिफाइनरी निर्माण के लिए शिलान्यास किया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद मौजूदा सरकार ने इस मामले को जान-बूझकर अधरझूल में अटका रखा है।

रिफाइनरी जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर अमल नहीं किया जा रहा है, जो प्रदेश के विकास में रोड़ा साबित हो रहा है। रिफाइनरी को लेकर सरकार की नियत साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती कि रिफाइनरी जिले में लगे। यदि ऐसा किया गया तो क्षेत्र की जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। उग्र आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, कांग्रेस नेता महंत निर्मलदास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया, रोशन अली छीपा, सागर खां बड़नावा, श्रीराम गोदारा, गोपाराम पालीवाल, पार्षद नरसिंग प्रजापत, मांगीलाल सांखला, पारस तीरगर, नरेश ढेलड़िया, विनोद गोठी, वेहनाराम सुथार, गौतम खत्री सहित कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

इसके बाद पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री पूर्व विधायक पचपदरा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशिक्षु आईएएस निक्या गोहन को सौंपा और रिफाइनरी पचपदरा में ही लगाने की मांग की।

पचपदरा.राज्यसरकार एक निजी कम्पनी को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में अड़चन डालकर समीक्षा के नाम पर जनता को बेवकूफ बना रही है। यह प्रदेशवासियों के साथ अन्याय है। पचपदरा के डाक बंगले में रिफाइनरी के शिलान्यास के वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हर