शैक्षिक सम्मेलन चौहटन में 26 से
राजस्थानप्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला शैक्षिक सम्मेलन जिलाध्यक्ष शेरसिंह भुरटिया की अगुवाई में 26 27 सितंबर को राउमावि.चौहटन में आयोजित होगा। सम्मेलन में शिक्षा शिक्षक जगत की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में तैयार किए गए प्रस्ताव को सरकार शिक्षा विभाग को भेजे जाएंगे। संघ के जिला प्रवक्ता नूतनपुरी गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम सहित शिक्षा एवं शिक्षक-छात्र जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
इनमुद्दों पर होगी चर्चा
सम्मेलनमें वंचित पैराटीचर्स, मदरसा पैराटीचर्स, विधार्थी मित्र, कंप्यूटर शिक्षक, जिला परिषद शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त शिक्षकों के वेतन स्थिरीकरण-सेवा सुदृढ़ीकरण, विद्यालय एकीकरण-समानीकरण, सर्व शिक्षा शिक्षक वेतन बजट एक मुश्त वार्षिक जारी करने, डीपीसी, बाल शिक्षा अधिनियम में वांछित संशोधन, ब्लॉक जिला स्तर पर शिक्षक समस्या समाधान शिविर आयोजित करवाने, स्थानांनतरण नीति पर चर्चा होगी।
विशेषसत्र का आयोजन
सम्मेलनमें शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री, पंचायतीराज मंत्री एसीएस की ओर से शिक्षकों पर की गई अशोभनीय टिप्पणी हाल ही में मनमर्जी से हुए एकीकरण के विरोध में विशेष सत्र का आयोजन होगा। जिसमें विशेष प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
शैक्षिकसम्मेलन पर चर्चा
बाड़मेर.मदरसापैराटीचर्स की बैठक महावीर पार्क में जिलाध्यक्ष इनायत खां नौहड़ी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बालोतरा में आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर जिम्मेवारी सौंपी गई। जिला प्रवक्ता झंडसिंह ने बताया कि चौहटन, धोरीमन्ना, शिव गुड़ामालानी में जिम्मेवारी सौंप कर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने मदरसा पैराटीचर्स की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार विमर्श किया।
पैराटीचरसंघ की बैठक
चौहटन.प्रबोधकएवं पैराटीचर संघ की बैठक पंचायत समिति चौहटन में ब्लाॅक अध्यक्ष जगराम प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष हनीफ खां लोलावा , ब्लाॅक अध्यक्ष तनसिंह महेचा, जिला उपाध्यक्ष खबड़ खां, महासचिव धन्नाराम चौधरी, अनिल धारीवाल, खीयाराम सहित कई प्रबोधक एवं पैराटीचरों ने भाग लिया। बैठक में 26 सितंबर को बालोतरा में आयोजित होने वाले प्रबोधक एवं पैराटीचरों के जिला शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की