हज यात्रा के लिए रवाना हुए जायरीन
औद्योगिकनगरी से हज यात्रा के लिए जायरीन रवाना हुए। हाजियों के जत्थे का इस्तकबाल करने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उल्लेखनीय है कि बालोतरा से दो दिन में पांच-पांच जायरीन के दो जत्थे हज यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। इन जत्थों में मोहम्मद युसुफ, मोहम्मदभाई घोसी, साबिरभाई छीपा, मोहम्मद फारुख छीपा, रुकसाना बानो, चांद बेगम, बेबी हीना, नसरून बानो, यास्मिन बेगम बेबी नगमा हज यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। ये जायरीन हज मुबारक के दौरान अपने परिवार, शहर, प्रदेश देश के लिए दुआएं करेंगे। हज यात्रियों को विदाई देने के दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखा गया।
बालोतरा. हजयात्रा पर जा रहे जायरीन का माल्यार्पण कर विदाई देते हुए।