- Hindi News
- अग्रसेन जयंती महोत्सव पर हॉट मेले का लुत्फ
अग्रसेन जयंती महोत्सव पर हॉट मेले का लुत्फ
अग्रसेनजयंती महोत्सव के तहत रविवार को अग्रसेन हाट मेले का आयोजन किया गया। सूचना प्रसारण मंत्री पूर्णप्रकाश ने बताया कि मेले में पाट ग्रुप की ओर से पुड़ी सब्जी, लहरिया इंटरनेशनल की ओर से मिर्चीवड़ा, राॅयल ग्रुप की ओर से नरगीस कोपता, पेस्टी, बनारसी पाॅन, पाॅपकान, गुजराती काजु, छाछ, वाटस्प ग्रुप द्वारा झमक, पाइनेपल क्रीम, अग्रोहा ग्रुप द्वारा नारियल, ऐवेन्जर ग्रुप द्वारा सेंडविच आईस्क्रीम, बच्चों के गुप्र द्वारा पावभाजी, चाउमीन, पानी की बोतल, गुजराती भेल कई तरह के स्वादिष्ट व्यजनों की स्टाल अलग लगाई गई। प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि अग्रसेन हाट मेले का शुभारंभ अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष सुरेश जी, अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश जी बिंदल अग्रसेन जयंती महोत्सव के अध्यक्ष दिलीप ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले में अग्र बंधुओं ने सहयोग किया तथा स्वादिष्ट व्यजनों का आनंद लिया। पूर्णप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मेले में संत हरिदास नगर ग्रुप के सदस्यों की ओर से एक फ्री कूपन इनामी योजना रखी गई थी। जिसमें अग्रसेन हाट मेले मे आने वाले मेले में प्रत्येक अग्र बंधु को एक फ्री कूपन दिया गया। रात्रि 10 बजे इस योजन के कुल 31 ईनाम निकाले गए। मेले का संचालन संचालन निखिल बजारी ने किया। खेलकूद मंत्री महेंद्र, सह खेलकूद मंत्री रामकुमार, सांस्कृतिक मंत्री शरद गोयल, गीत गायन मंत्री विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष रघुवीरप्रसाद, सचिव सुंदर हितेश, विजय लोहिया, कन्हैयालाल, मिथिलेश गर्ग, सतीशजी गोयल, महेन्द्र बजारी, महेश, मनीष गोयल, आशीष, विनित, प्रतिक, सुमित, भरत गर्ग आदि मौजूद थे।