- Hindi News
- नव प्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत
नव प्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत
बालोतरा. स्थानीयभगवान महावीर निजी कॉलेज में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कॉलेज के निदेशक अरविंद जोशी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में स्नातक फर्स्ट, सैकेंड थर्ड ईयर के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान रेणु गुप्ता, भूपेश, हेमंत हीरालाल ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संजय रामावत, गौतम प्रजापत, लक्ष्मण परिहार, दीपक चारण, स्वरूप शर्मा, रजत शर्मा, सोनवीर, संजय जोशी डीजे प्रदीप ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज प्रवक्ता हिंमाशु शर्मा सोनम मनचंदा तथा महेंद्र चारण ने आभार व्यक्त किया।