पशुओं का टीकाकरण
बालोतरा. निकटवर्तीग्राम पंचायत काकराला के पिंडारण गांव में यूरोपियन यूनियन एवं जल भागीरथी फाउंडेशन के तत्वावधान में 600 पशुओं (भेड़-बकरी) को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
पशु अस्पताल कांकराला के डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि पशुओं को बरसात के मौसम में कब्ज, उल्टी, नाक बहना, गले में गांठ अपच जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। परियोजना अधिकारी गजेंद्रसिंह ने पशु-पालकों को बताया कि समय-समय पर टीकाकरण से मौसमी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार शर्मा जलसभा सचिव जगदीश संत ने पिंडारण में पशु-पालकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया तथा शिविर में अधिकाधिक पशुओं को टीकाकरण का सुझाव दिया। इस अवसर पर जलसभा कोषाध्यक्ष गजेसिंह, शंभुसिंह, लादूराम सैन, खेतसिंह, भंवरसिंह, खीमसिंह गोपाराम सहित ग्रामीण मौजूद थे।
बालोतरा. पशुके टीकाकरण करते हुए।