- Hindi News
- धूम्रपान निषेध बोर्ड लगाने के बाद पौधरोपण किया
धूम्रपान निषेध बोर्ड लगाने के बाद पौधरोपण किया
मंदिर परिसर में पौधरोपण किया
सिवाना. राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश के दिशा निर्देशन में सिवाना न्यायालय परिसर में धूम्रपान निषेध अधिनियम से संबंधित बोर्ड लगाए गए। धूम्रपान निषेध कार्यक्रम के दौरान पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा न्यायिक मजिस्ट्रेट सिवाना पूर्णिमा गौड़ ने धूम्रमान से होने वाले मानव रोगों के बारे में जानकारी दी तथा इससे होने वाले दुष्परिणामों से आमजन को अवगत करवाया। अभिभाषक संघ सिवाना के अध्यक्ष उमसिंह राठौड़ ने धूम्रपान निषेध अधिनियम के बारे में कानूनी जानकारी दी।
न्यायालयपरिसर में किया पौधरोपण : न्यायालयपरिसर में सघन पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित किए जाने का आह्वान किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा न्यायिक मजिस्ट्रेट सिवाना पूर्णिमा गौड़ ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पौधरोपण भारतीय संस्कृति में पुण्य का कार्य हैं।
सिवाना. पौधरोपणकरते मजिस्ट्रेट अन्य।
मोकलसर. मंदिरपरिसर में पौधरोपण करते हुए।
सिवाना. धुम्रपाननिषेध बोर्ड लगाते हुए।