अणुव्रत समिति की बैठक आज
बालोतरा. अणुव्रतसमिति बालोतरा की साधारण बैठक मंगलवार को स्थानीय न्यू तेरापंथ भवन में आयोजित होगी।मंत्री जवेरीलाल सालेचा ने बताया कि बैठक में अणुव्रत महासमिति की ओर से निर्देशित 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह को लेकर चर्चा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में सभी सदस्यों को भाग लेने का आह्वान किया गया है।