- Hindi News
- डायरी वितरण कार्यक्रम में दुर्व्यवहार का आरोप
डायरी वितरण कार्यक्रम में दुर्व्यवहार का आरोप
निकटवर्तीकुड़ी गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत में डायरी वितरण कार्यक्रम में एक कार्मिक की ओर से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
ग्रामीण शंकरलाल, ईश्वरराम, छगनाराम, बगदाराम, भंवरराम, बिंजाराम, रामाराम, चंदाराम आदि ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कुड़ी ग्राम पंचायत में बैंक डायरी वितरण कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान अस्थायी कर्मचारी ने मनमर्जी से अपने चहेतों को पहले फार्म पकड़ाना शुरू कर दिया। मना करने पर वार्ड नं 8 के वार्ड पंच शंकरराम का फार्म फाड़कर फैंक दिए। उन्होंने चेताया कि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों को भूख हड़ताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।