पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर में जयपुर द्वितीय जूनियर में अजमेर विजेता

सीनियर में जयपुर द्वितीय जूनियर में अजमेर विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयजैसमल भीमराज गोलेच्छा स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन सेमीफाइनल फाइनल के रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मैचे खेले गए।

खेल प्रभारी सवाईसिंह इंदा ने बताया कि सोमवार को सवेरे सेमीफाइनल के मैच हुए। सेमीफाइनल में सीनियर वर्ग में जयपुर द्वितीय ने पाली को तथा जोधपुर ने श्रीगंगानगर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं जूनियर वर्ग में जोधपुर ने बूंदी को तथा अजमेर ने सीकर को हराकर फाइनल मे प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मैच खेले गए। उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) गोपालसिंह राठौड़ ने बताया कि सीनियर वर्ग के फाइनल मैच में जयपुर द्वितीय ने जोधपुर को 11-5 से पराजित करते हुए विजेता कप हासिल किया। वहीं जूनियर वर्ग में अजमेर ने जोधपुर को पराजित करते हुए फाइनल जीता। इससे पूर्व तीसरे चौथे स्थान के लिए मैच हुए, जिसमें सीनियर वर्ग में श्रीगंगानगर तीसरे पाली चौथे स्थान पर रहा और जूनियर वर्ग में सीकर तीसरे बूंदी चौथे स्थान पर रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने खेल का लुत्फ उठाते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैचों का आंखों देखा हाल (कमेंट्री) शारीरिक शिक्षक प्रहलाद चौधरी तुलछाराम ने सुनाया। मैदान व्यवस्था में व्याख्याता सालगराम परिहार कैलाश जाटोल सक्रिय रहे।

आयोजन सचिव प्रधानाचार्य दयाराम पटेल ने बताया कि प्र्रतियोगिता का समापन समारोह 16 सितंबर को सवेरे 9.30 बजे आयोजित होगा। समापन समारोह में बाड़मेर जिला प्रमुख मदन कौर बतौर मुख्य अतिथि तथा अध्यक्षता पूर्व विधायक मदन प्रजापत करेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में व्याख्याता किशोरपुरी गोस्वामी, नींबाराम सियाग, हाथीराम, वागाराम, भोलाराम पटेल, शारीरिक शिक्षक मदनलाल जोशी, विजयसिंह, वरिष्ठ अध्यापक भंवरलाल जोशी लालचंद चौधरी आदि का सहयोग रहा।

बालोतरा. फाइनलमैच में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।