- Hindi News
- महालक्ष्मी पाटोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं
महालक्ष्मी पाटोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं
महालक्ष्मीपाटोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को स्त्रोत गायन, प्रश्न मंच, रंगोली, एक मिनट कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच संचालन अमित दवे, रंगोली संचालन योगेश त्रिपाठी, विपिन दवे, एक मिनट संचालन अरूण दवे तथा कविता प्रतियोगिता का मंच संचालन दमन त्रिपाठी ने किया। इसी प्रकार म्यूजिकल चेयर में समाज की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रात्रि में भजन प्र्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायकों की भूमिका में देवदत्त त्रिपाठी, लालचंद पुनीत, महेंद्र दवे तथा अयोध्या प्रसाद रहे। 16 सितंबर को शाम 4 बजे लक्ष्मी मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बालोतरा. कार्यक्रमके दौरान प्रस्तुति देता बालक कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमाली समाज के गणमान्य नागरिक।