पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज स्कूलों में मनाया हिंदी दिवस

कॉलेज स्कूलों में मनाया हिंदी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयएमबीआर राजकीय कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कॉलेज स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कॉलेज प्राचार्या डॉ. विमला आर्य ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के शिवलाल ने पहला स्थान, बीए तृतीय वर्ष के चिराग मकवान बीएस प्रथम वर्ष के नारायणराम ने दूसरा स्थान बीए द्वितीय वर्ष के अशोक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में हनुमान दौलत ने पहला स्थान, भंवरलाल ने दूसरा स्थान तथा शिवलाल रमेशदास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्र्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका व्याख्याता कमला रतनू, डॉ. प्रतिभा सिंघवी, डॉ. अरूण गौड़ करसाराम ने निभाई। प्राचार्य विमला आर्य ने बताया कि छात्र हिंदी भाषा में ही विचार-विमर्श कर इसे व्यवहार में प्रचलित करें तथा शुद्ध हिंदी बोलते हुए मातृभाषा को सशक्त करें। इसी तरह, स्थानीय संत राजेश्वर इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर हनुमानराम चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष हनुमानराम चौधरी ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा के बिना मनुष्य का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता है। चौधरी ने वृत्त स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उपविजेता रहने पर स्कूल के छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत की सफलता की कुंजी है। इसलिए व्यक्ति को लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। स्कूल प्रबंधक देवाराम चौधरी ने कहा कि हिंदी भाषा असंख्य लोगों की ओर से बोली जाने वाली भाषा है। आज के विज्ञान और तकनीकी युग में भी हिंदी की आवश्यकता अनिवार्य है। इस अवसर पर किशनाराम, सीता पटेल, जगदीश टेलर, सीमा सेठिया, सारिका जैन, सरोज पटेल, सुरेंद्र महेश जोशी सहित सभी स्कूल स्टाफ मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक पवनकुमार सिंह ने किया।

इसी तरह, राजकीय माध्यमिक स्कूल खेड़ में हिंदी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वीं से १० वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाध्यापक जगदीश धुंधाड़ा ने हिंदी भाषा को महत्व बताया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को हिंदी के वरिष्ठ अध्यापक जयरूप पटेल ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश, जगतपाल अलका गौड़ मौजूद थे। इसी तरह, अखिल