पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शारदीय नवरात्रि आज से, मचेगी डांडियों की धूम

शारदीय नवरात्रि आज से, मचेगी डांडियों की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीयनवरात्रि पर्व का आगाज गुरुवार से होगा। घट स्थापना के साथ देवी शक्ति पीठ स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान भी विधिवत शुरू होंगे। नवरात्र को लेकर मंदिरों और गरबा महोत्सव के लिए गरबा मंडप सज-धज कर तैयार हो गए हैं।

नागाणा स्थित राठौड़ वंश की कुलदेवी मां नागणेचिया माता मंदिर में सवेरे ब्रह्म मुहूर्त में महाआरती घट स्थापना के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। भांडियावास गांव स्थित करणी माता मंदिर में नवरात्र स्थापना पर शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। मेहाईशरण आशिया ने बताया कि नवरात्र में नौ दिनों तक मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। सप्तमी को भक्ति संध्या अष्टमी को हवन का आयोजन होगा। समदड़ी रोड स्थित मां जगदंबा मंदिर, चारण समाज जगदंबा मंदिर सहित आसपास के पचपदरा साल्ट स्थित मां सांभरा माता, सिवाना स्थित मां हिंगलाज माता मंदिर सहित देवी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। वहीं श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से नयापुरा स्थित समाज भवन में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नौ दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार, प्रजापत भवन में मां नवदुर्गा गरबा मंडल की ओर से डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फ्रैंड्स क्लब के तत्वावधान में गुरुवार से नवरात्रि गरबा महोत्सव का आयोजन वार्ड नंबर 30 में किया जाएगा। विभिन्न गरबा महोत्सव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

सांगियामाता दर्शनार्थ संघ की रवानगी 27 को

बालोतरा.सैनभाटी भाईपा ग्रुप बालोतरा की ओर से सांगिया माता मंदिर जैसलमेर दर्शनार्थ संघ 27 सितंबर को सवेरे 6 बजे द्वितीय रेलवे क्रॉसिंग के पास से बस द्वारा रवाना होगा। व्यवस्थापक नाथू हलवाई ने बताया कि सैन भाटी गौत्र के बंधु संघ में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थी सांगिया माता जैसलमेर, रामदेवरा, भादरिया राय मंदिर, तनोट माता, घड़ियाला माता के दर्शनार्थ के अलावा सम के धोरों का भी भ्रमण करेंगे। संरक्षक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि संघ अध्यक्ष दिनेश, उपाध्यक्ष नवीन, कोषाध्यक्ष नारायण, संचालक मंत्री डीजे सुरेश भाटी, व्यवस्थापक रतनलाल, कांतिलाल, भरत, भीमराज भाटी सूचना मंत्री किशोर कुमार भाटी संघ की तैयारियों में जुटे हुए है।

बालोतरा. समदड़ीरोड स्थित मां जगदंबा मंदिर प्रांगण में सजी मां जगदंबा की प्रतिमा।