पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या कॉलेज में पैन कार्ड शिविर

कन्या कॉलेज में पैन कार्ड शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. इनरव्हीलक्लब बालोतरा की ओर से स्थानीय डीआरजे राजकीय गर्ल्स कॉलेज में पैन कार्ड शिविर आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्षा चित्रा श्रीमाली ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य सतीशचंद्र शर्मा ने छात्राओं को पैन कार्ड के बारे में जानकारी दी। साथ ही उसकी उपयोगिता बताई। राजेश श्रीमाली ने पैन कार्ड के लिए फार्म भरने अलग-अलग कार्यों में पैन कार्ड के उपयोग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संतोष जाखोटिया, अनुराधा सक्सेना, उमा मुंदड़, रजनी शिवनानी, राजकुमारी खत्री, सुमित्रा खत्री सीता गर्ग मौजूद थे।