पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह कार्यक्रम कल से

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह कार्यक्रम कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. अणुव्रतमहासमिति की ओर से निर्देशित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का कार्यक्रम 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। मंत्री जवेरीलाल सालेचा ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम में 26 सितंबर को स्थानीय तेरापंथ भवन में अणुव्रत प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 27 सितंबर को स्थानीय गर्ल्स स्कूल में जीवन विज्ञान दिवस, 28 सितंबर को स्थानीय तेरापंथ भवन में सांप्रदायिक सद्भावना दिवस, 29 सितंबर को स्थानीय एमबीआर कॉलेज में पर्यावरण दिवस, 30 सितंबर को नशा मुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों की ओर से रैली का आयोजन, 1 अक्टूबर को स्थानीय डीआरजे गर्ल्स कॉलेज में अनुशासन दिवस तथा 2 अक्टूबर को स्थानीय तेरापंथ भवन में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में साध्वी प्रमोद श्री का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।