पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समूह गान प्रतियोगिता में बिखेरी स्वर लहरिया

समूह गान प्रतियोगिता में बिखेरी स्वर लहरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकास परिषद की ओर से स्थानीय माहेश्वरी भवन में बुधवार को राष्ट्रीय समूह गान, राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी अध्यक्षता भवानीशंकर गौड़ ने की।

विषिष्ठ अतिथि के रूप में कैलाश चौधरी, नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान ललित पालीवाल मौजूद थे। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अध्यक्ष अशोक श्रीमाली ने बताया कि हिंदी समूह गान प्रतियोगिता में पहले स्थान पर वर्धमान आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, दूसरे स्थान पर आदर्श विद्या मंदिर माजीवाला तीसरे स्थान पर शांति निकेतन स्कूल रही। वहीं संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल माजीवाला, दूसरे स्थान पर आदर्श विद्या मंदिर जसोल तीसरे स्थान पर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल रही। इसी तरह लोक गीत प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बालिका आदर्श विद्या मंदिर आदर्श विद्या मंदिर जसोल रही।

अतिथियों ने राष्ट्रीय गीतों की महत्ता पर प्रकाश डाला बालकों में राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव अनिल गोयल, जिलाध्यक्ष रामस्वरूप गर्ग, पुखराज राठी, मेवाराम मेहता, हनुमान जागीरदार, महेश शर्मा, भरत लोहिया, सीताराम लोहिया, सचिव महेंद्र झुंझनुवाला, मनोज मेहता, द्वारकाप्रसाद गोयल, नरेश खंडेलवाल, गणपत चौकसी कार्यक्रम आयोजक ललित कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अमित दवे ने किया।

बालोतरा. कार्यक्रममें समूह गान में प्रस्तुतियां देती छात्राएं और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि