पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामकथा का आयोजन आज से, पोस्टर का विमोचन

रामकथा का आयोजन आज से, पोस्टर का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घांचीसमाज नवयुवक संस्थान के तत्वावधान में नवरात्रि के पर्व पर गुरुवार से स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में रामकथा का आयोजन किया जाएगा।

रामकथा का वाचन महामंडलेश्वर राघवदास महाराज करेंगे। बुधवार को रामकथा के पोस्टर का विमोचन किया गया।

नरेश कुमार परिहार ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा। लाभार्थी परिवार की ओर से आरती उतारकर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

राम कथा के सफल आयोजन को लेकर सभी संस्थान के सभी सदस्य, पदाधिकारी सलाहकार जोर-शोर से जुटे हुए है। पोस्टर विमोचन के दौरान पारस भाटी, शंकरलाल परिहार, राणाराम परिहार, अशोक सोलंकी, संस्थान के महेश भाटी, कांतिलाल गहलोत, चंपालाल चौहान, चैलाराम, घेवरचंद भाटी, रामेश्वर सोलंकी, लेखाराम बौराणा, रमेश गहलोत गौतम भाटी सहित संस्थान के सदस्य मौजूद थे।