पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक आज

जसोल. रामदेवसेवा समिति की बैठक रविवार शाम 8 बजे स्थानीय रामदेव मंदिर नयापुरा में समिति अध्यक्ष बाबूलाल सियोटा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। अध्यक्ष बाबूलाल सियोटा ने बताया कि बैठक में रामदेव मंदिर की आठवीं वर्ष गांठ की तैयारियों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मतदानतिथि स्थान घोषित

बालोतरा. राजस्थानराज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के राज्य व्यापी संवैधानिक पुनर्गठन के तहत जिला बाड़मेर के ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम के प्रथम चरण में मतदान तिथि स्थान घोषित किए गए। जिला प्रभारी पर्यवेक्षक प्रमोद आशिया जिला संयोजक मामराज विश्नोई ने बताया कि प्रथम चरण में ब्लॉक अध्यक्ष मतदान निर्वाचन प्रक्रिया ब्लॉक बालोतरा पाटोदी की 16 दिसंबर को सीएचसी पचपदरा में, ब्लॉक कल्याणपुर की 17 दिसंबर को सीएचसी कल्याणपुर में तथा पीएमओ बालोतरा की 18 दिसंबर को राजकीय नाहटा अस्पताल में आयोजित होगी। उन्होंने सभी मतदाता नर्सेज को सवेरे 11 बजे से निर्वाचन कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया।