- Hindi News
- हाउसिंग बोर्ड में आवारा पशुओं ने किया नाक में दम
हाउसिंग बोर्ड में आवारा पशुओं ने किया नाक में दम
शहर के नजदीक स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कई परेशानियां झेलने को मजबूर है। यहां आवारा पशुओं ने इन दिनों आतंक मचा रखा है। लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं की समस्या से जीना दुभर हो गया है। आवारा पशु कॉलोनी के हर गली-मोहल्लों में झुंड बनाकर बैठे रहते हैं, जिससे आवागमन करने वाले पैदल राहगीरों वाहन चालकों का काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। वहीं धमाचौकड़ी के वक्त छोटे बच्चों, बड़े बुजुर्गो महिलाओं केा अपनी चपेट में लेकर चोट ग्रस्त कर देते हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि आवारा पशुओं की बेतहाशा हुई वृद्धि से रहवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। कई मर्तबा जिम्मेदारों काे अवगत कराया, मगर कोई सुनवाई नहीं होने से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है।
बालोतरा. हाउसिंगबोर्ड इलाके में गली में विचरण करते आवारा पशु।