पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असहाय लोगों को बांटे ऊनी वस्त्र

असहाय लोगों को बांटे ऊनी वस्त्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. सर्दीमें ठंड से ठिठुर रहे असहाय लोगों को गौ रक्षक मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने सहारा देते हुए ऊनी वस्त्र दिए। मंडल के अध्यक्ष घेवरचंद सुंदेशा ने बताया कि गौ रक्षक मित्र मंडल के कार्यकर्ता गौ सेवा के साथ अब गरीब असहाय लोगों की भी हरसंभव सहायता करेंगे और उन्हे मंडल की ओर से ओढ़ने के लिए ऊनी वस्त्र, रजाईयां शॉल देकर सर्दी में उनको ठंड से बचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। प्रवक्ता राजू भाई माली ने बताया कि शुक्रवार रात्रि में हनवंत सराय के पास स्थित एक होटल के बाहर ठंड से ठिठुर रही वृद्ध महिला को बिछाने के लिए बिस्तर, ओढ़ने के लिए रजाई शॉल देकर मानवता का परिचय दिया।