पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. तातेड़ मदर टेरेसा सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित

डॉ. तातेड़ मदर टेरेसा सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसोल क्षेत्र के मूल निवासी सिंघानिया यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति साहित्यकार डॉ. सोहनराज तातेड़ को भारत सरकार की ओर से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया इकॉनोमी सर्वे अवॉर्ड कॉन्सिल नई दिल्ली से गत 7 दिसंबर को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवा के लिए मदर टेरेसा सेवा र| अवॉर्ड 2014 से नवाजा गया।

अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओम बांठिया ने बताया कि राजस्थान सरकार भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से डॉ. तातेड़ को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए पद्मश्री अवॉर्ड दिए जाने के लिए अनुशंषा की जा चुकी है।

बांठिया ने बताया कि डॉ. तातेड़ अणुव्रत समिति जोधपुर के अध्यक्ष भी है। तातेड़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त सम्मान पर बालोतरा जसोल सहित अन्य संगठनों ने मंगल कामना व्यक्त करते हुए तातेड़ को बधाई दी।