- Hindi News
- भाजपा सरकार की विफलता के विरोध में धरना प्रदर्शन
भाजपा सरकार की विफलता के विरोध में धरना प्रदर्शन
भाजपा सरकार की एक वर्ष की विफलताओं के विरोध में बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने में ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी नगर परिषद सभापति रतनलाल खत्री के नेतृृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पार्षदों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नगर परिषद सभापति रतनलाल खत्री, उप सभापति राधेश्याम, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी पूर्व पार्षद अमराराम माली ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले एक वर्ष में एक भी ऐसा जनहित में कार्य नहीं किया है, जिसका उल्लेख किया जा सके। पिछली कांग्रेस सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी।
विफलता के विरोध में धरना प्रदर्शन के अवसर पर ब्लॉक महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया, महबूब खां सिंधी, उपाध्यक्ष हनीफ मोहम्मद मोयला, नगर अध्यक्ष मंगलाराम टाक, बाबूखां कलर, पार्षद चंपालाल माली, नरसिंग प्रजापत, जीतमल सुथार, मांगीलाल सांखला, धनराज घांची, नरेश जैन, मूले खां, श्रवण सुंदेशा, शंकर प्रजापत, रोशन बालड़, लालाराम माली, रावताराम माली, विकास कोठारी, रामेश्वर प्रजापत, विनोद चौधरी, छगन जोगसन, शिवलाल, हनीफ खां, कृउमस अध्यक्ष रसीदा बानो, सरपंच कुंपाराम पंवार, रोशन अली, मीर मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।