पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क चिकित्सा शिविर कल से

निशुल्क चिकित्सा शिविर कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल भागीरथी फाउंडेशन और वन साइट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिसंबर से पाटोदी पंचायत के बागावास गांव में निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर समंवयक परीक्षितसिंह तोमर ने बताया कि 15 से 18 दिसंबर तक चलने वाले चार दिवसीय शिविर में नेत्र जांच के साथ निशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। तोमर ने बताया कि बागावास में शिविर गजेंद्रकरण गांव की जल सभा के सहयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालय में लगाया जा रहा है। परियोजना अधिकारी राजेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि शिविर में आॅस्ट्रेलिया, अमरीका, फ्रांस, इटली, चीन आदि देशों से आए नेत्र विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

सभी डाॅक्टर वन साइट संस्थान की ओर से आएंगे। यह संस्था चश्मों के फ्रेम बनाने वाली विश्व प्रसिद्ध कंपनी लैक्सोटिका समूह की सहयोगी संस्था है।