पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल स्वच्छता अभियान में सहयोग का आह्वान

रैली निकाल स्वच्छता अभियान में सहयोग का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय महा खेतेश्वर छात्रावास के तत्वावधान में शनिवार को विद्यार्थियों की ओर से भट्टसिंह दाखां के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

रैली को संस्थापक बाबूसिंह राजपुरोहित संरक्षक मेहरसिंह जेठंतरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्थापक बाबूसिंह राजपुरोहित ने बताया कि रैली में विद्यार्थियों ने शहरवासियों को गंदगी नहीं फैलाते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। रैली बाइपास रोड, तीसरी फाटक होते हुए वापस छात्रावास परिसर में विसर्जित हुई।

इसके अलावा विद्यार्थियों की ओर से छात्रावास परिसर में श्रमदान किया गया। श्रमदान में विद्यार्थियों ने छात्रावास परिसर में इधर-उधर कचरे को कचरा पात्र में डाला। इस अवसर पर पृथ्वीराजसिंह चांदेसरा ने कहा कि यदि हम बच्चों में शुरू से ही स्वच्छता संस्कार डाल दें और उनके मन में इन मूल्यों को बिठा दें तो वे आगे जारक एक स्वच्छ भारत का नव-निर्माण कर सकते हैं।

इस दौरान ‘स्वच्छता ही सुरक्षा का उपागम है’ विषय पर भाषण, निंबध पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में डॉ. मोहनसिंह धनवा, राजकुमार, मदन बालासर आदि साथ में रहे।