पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी तकनीकी विषयों के आगे बढ़ने में बाधक नहीं : माथुर

हिंदी तकनीकी विषयों के आगे बढ़ने में बाधक नहीं : माथुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरजे राजकीय कन्या कॉलेज में साहित्य समिति, रोवर-रेंजर युवा विकास समिति केंद्र और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में 13 सितंबर को हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्ष संतोष जाखोटिया ने बताया कि कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी और निबंध लेखन, विचार-संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रभावी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. संजय माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी विज्ञान और तकनीकी विषयों के आगे बढ़ने में कहीं बाधक नहीं है। जाखोटिया ने अपने उद्बोधन में छात्राओं के हिंदी प्रयोग पर बल दिया और हिंदी को आत्मसात करने की क्षमता को बताते हुए कहा कि हिंदी ने भले ही कई भाषाओं को आत्मसात कर लिए है, किंतु उसकी अस्मिता बनी रहे। इसके लिए हमें शुद्धता का ध्यान रखना होगा। कविता प्रतियोगिता के विजेता मोनिका ने प्रथम, पवनी ने द्वितीय और अंबु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज की व्याख्याताएं मौजूद थी। संचालन साहित्य समिति की प्रभारी डॉ. सुषमा सोलंकी ने किया।

स्कूलोंमें प्रतियोगिताएं आयोजित : स्थानीयमोर्ड पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन, श्रुति लेखन, कविता पाठ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ताराराम परिहार ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है और इसका प्रयोग जन-जन में व्याप्त करना हमारा लक्ष्य है। प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।





इस अवसर पर तरूण दवे, मंजू सांखला, नीतू रामू गोवा ने अपने विचार रखे। इसी तरह, इनरव्हील क्लब बालोतरा की ओर से हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब पूर्व अध्यक्षा राजकुमारी खत्री ने बताया कि हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय नवकार सीनियर सैकंडरी स्कूल में जूनियर सीनियर के 85 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा चित्रा श्रीमाली, सुमित्रा सेठिया, पूर्व अध्यक्षा सीता गर्ग, निधि गुप्ता सहित कई जने मौजूद थे।

सिवाना.श्रीनागणेची बाल निकेतन स्कूल धनवा में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्रधान विजयराजसिंह ने बताया कि हिंदी दिवस पर निबंध, सुलेख श्रुतिलेख भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सुरेंद्रसिंह ने ब