गुरु महिमा अपरमपार
स्थानीय गुरुकुल स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस दौरान विद्यालय के कनकराज पालगोता, प्राचार्या सरली जोन शिक्षकगणों का सम्मान किया गया। वहीं उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों काे भी सम्मानित किया गया।
चौहान ने कहा कि गुरु की महिमा का कोई पार नहीं है, राम और कृष्ण भी गुरु की सेवा में रहकर भगवान के रूप में पूजित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री भवानीशंकर गौड़ ने कहा कि गुरु शिष्यों की परंपरा सदियों पुरानी है तथा हमारे ऋषि मुनि एवं तपस्वियों की ओर से इन्हें स्थापित किया गया था। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के दुष्प्रभाव के कारण नैतिक मूल्यों में गिरावट रही है। इस अवसर पर अशोक श्रीमाली, डूंगरचंद भाटिया, सचिव महेंद्र झुंझनुवाला, कोषाध्यक्ष भरत लोहिया, पूर्व अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद गोयल, गणपत चौकसी, मनोज गुप्ता सहित परिषद के पदाधिकारी मौजूद थे।
बालोतरा. गुरुकुलस्कूल की प्राचार्या सरली जोन को सम्मानित करते अतिथि।