पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर का रूबरू कार्यक्रम आज

भास्कर का रूबरू कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. नगरपरिषदचुनाव नजदीक है। औद्योगिक नगरी को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में हमारे योगदान का यही वक्त है। इसलिए सबको मिलकर सार्थक प्रयास करने होंगे। हमें ही तय करना है कि क्या हो हमारे वार्ड के विकास का रोडमैप। हम अपने वार्ड को स्मार्ट बनाएंगे तो शहर खुद खुद स्मार्ट बनेगा। इन सब बातों पर मंथन करने के लिए दैनिक भास्कर जिम्मेदारों को एक मंच पर लाकर आपसे करा रहा है रूबरू। हमारा मकसद है-जनता खुद अपने वार्ड-अपनी सिटी के डवलपमेंट का घोषणा पत्र बनाए। इसके लिए बालोतरा में दूसरा रूबरू कार्यक्रम सोमवार को क्षेत्र के वार्ड 2, 3, 4, 5 6 के लिए रखा गया है। यह कार्यक्रम बाबू स्मृति भवन हनुवंत सराय के पास सवेरे 11 से 1 बजे तक चलेगा। इसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग अपने विचार साझा करेंगे, ताकि आगामी निगम चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा पत्र तैयार हो सके और हम सब मिलकर एक स्मार्ट सिटी बना सकें। अधिक जानकारी के लिए भवदीप चारण मो. 9672911639 से संपर्क कर सकते हैं।

वार्ड नं. 2, 3, 4, 5 6

नगरपरिषद चुनाव 2014 के मद्देनजर दैनिक भास्कर ने स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वार्ड के लिए रूबरू कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें जनता साझा करेगी जनप्रतिनिधि और अफसरों से विचार। इसमें लोग अपने वार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट आइडिया देंगे।