पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार की सदबुद्धि के लिए किया यज्ञ

सरकार की सदबुद्धि के लिए किया यज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिफाइनरीस्थापना संघर्ष समिति पचपदरा की ओर से रविवार को बालोतरा-पचपदरा रोड पर स्थित धोरानाडी हनुमान मंदिर परिसर में सदबुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया। इस यज्ञ में आहुतियां देते हुए समिति के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार को सदबुद्धि देने की कामना की ताकि पचपदरा में रिफाइनरी का काम शीघ्र शुरू हो सके। इसके बाद बालोतरा एसडीएम को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए।

तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता बालोतरा एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में रिफाइनरी स्थापना संघर्ष समिति के अध्यक्ष दौलतराम गोदारा, महामंत्री खीमसिंह राजपुरोहित सहित पदाधिकारियों सदस्यों ने रिफाइनरी को लेकर सरकार से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

पचपदरा में शीघ्र रिफाइनरी का कार्य शुरु करवाने का आग्रह किया गया। ज्ञापन में बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने रिफाइनरी के लिए शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी थी, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी मौजूदा सरकार ने कार्य शुरु नहीं करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिफाइनरी जैसे बड़े प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन को लेकर सरकार की तरफ से बरती जा रही ढील पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी चुप बैठे हैं। इस ढिलाई के चलते क्षेत्र के विकास को लेकर संजोए गए सपनों पर पानी फिर रहा है। ज्ञापन में बताया कि पचपदरा में रिफाइनरी को लेकर विकास का जो दौर शुरू हुआ था, वह मंद हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले कहा गया कि नया करार होगा, फिर इस पर भी क्रियांविति नहीं हो रही।

उन्होंने बताया कि रिफाइनरी शिलान्यास के बाद क्षेत्रीय वाशिंदों को जमीनों के ऊंचे भाव मिलने शुरू हुए तो खुशहाली का वातावरण बना था। लोग रोजगार अपने अच्छे भविष्य के प्रति आशाविंत नजर रहे थे। मगर नई सरकार ने लोगों की उम्मीदों पर जैसे ग्रहण लगा दिया। ज्ञापन में बताया कि रिफाइनरी में जितनी देरी की जा रही है, लोगों में उतना ही गुस्सा पनप रहा है।

इस अवसर पर राणाराम धतरवाल, जैसलसिंह खारवाल, पदम शर्मा, मंगलाराम रेवाड़ा महिया, पूर्व सरपंच बांकाराम, मांगीलाल सांखला, अनिल बी.खारवाल, पारस तीरगर, अशोक संत, आंबाराम भील, बाबूलाल नामा आदि मौजूद थे।

बालोतरा. एसडीएमको ज्ञापन सौंपते संघर्ष समिति पदाधिकारी कार्यकर्ता और रिफा