पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहीं विचार गोष्ठियां हुईं तो कहीं प्रतियोगिताएं

कहीं विचार गोष्ठियां हुईं तो कहीं प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको छुट्टी के बावजूद कई स्कूलों में हिंदी दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुए। कहीं विचार गोष्ठियां हुईं तो कहीं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कर हिंदी के महत्व को बताया गया।

स्थानीय बाल विद्या मंदिर स्कूल में 14 सितंबर को हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य ने देश में हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति और भविष्य के बारे में विचार व्यक्त किए। व्यवस्थापक शेखर चाैधरी ने हिंदी भाषा के विकास और महत्व पर प्रकार डाला। इस अवसर पर हिंदी शिक्षकों का बहुमान किया गया। इस मौके पर टेलीविजन की समाज में भूमिका विषय पर वाद-विवाद सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 376 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों का संस्था सचिव निंबाराम लेगा की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर हरजीराम, शैलेंद्रकुमार, राजू जीनगर, स्वरूपाराम, गेमराराम, महेंद्र पांचाल, प्रमोद दवे, महेश चौधरी, गणपत गोदारा, नारायणराम भारती चौहान सहित शिक्षक मौजूद थे। इसी तरह, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मनणावास में रविवार को हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हिंदी भाषा से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक मानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर आयोजित हुई। जिसमें सुलेख प्रतियोगिता, श्रुतिलेख प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को उत्तमसिंह राजपुरोहित की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन भंवरलाल पटेल एवं सुमनलता ने किया। इसी तरह, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मोडाऊ नाड़ी में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी भाषा पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, श्रुति लेखन प्रतियोगिता, अनुलेख प्रतियोगिता, हिंदी दोहा प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थाप प्रधान जेहराराम चौधरी, अध्यापक मांगाराम, प्रेमसिंह राव, रणछोड़राम, कुलदीप शर्मा सहित स्कूल के स्टाफ मौजूद थे। इसी तरह, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जोरड़ी नाडी मेें 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, भाषण, श्रुतिलेख, कविता वाचन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधान