खेड़ रोड पर लगाए 750 पौधे, लोकार्पण कल
ग्रीनइंडिया प्रोजेक्ट के तहत पारस डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल्स के सौजन्य से एक हजार ट्री गार्ड पौधे महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के संयुक्त तत्वाधान मंे वाटर पॉल्यूशन ट्रस्ट खेड़ रोड से खेड़ मंदिर से एक किमी तक 750 पौधे एवं ट्री गार्ड लगाए गए हैं। पौधों का संरक्षण रखरखाव वाटर पॉल्यूशन ट्रस्ट बालोतरा की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम का लोकार्पण स्थानीय वाटर पॉल्यूशन ट्रस्ट प्रांगण मंे 16 सितंबर काे आयोजित किया जाएगा।
ग्रीन इंडिया जिला प्रभारी पारसमल भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रमुख मदन कौर बताैर मुख्य अतिथि अध्यक्षता ग्रीन इंडिया के निर्देशक पारसमल गोलेच्छा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान, एसडीएम उदयभानू चारण, चंपालाल विनायकिया ओम चौपड़ा शिरकत करेंगे। साथ ही जोन अध्यक्ष पोकरराम प्रजापत मौजूद रहेंगे। जोन सचिव युसुफ भांतगर ने बताया कि पारस डाइंग एंड प्रिंटिंग की ओर से कुल 3150 नीम के पौधे 200 गुलमोहर के पौधे लगाने का जिम्मा लिया गय है। कार्यक्रम को प्रगति देने के लिए महावीर इंटरनेशनल के कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं।