- Hindi News
- सिवाना. स्थानीयगुरु कृपा छात्रावास में 14 सितंबर को हिंदी दिवस
सिवाना. स्थानीयगुरु कृपा छात्रावास में 14 सितंबर को हिंदी दिवस
सिवाना. स्थानीयगुरु कृपा छात्रावास में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियाेगिता, श्रुतिलेख प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अर्जुनसिंह, चंदनसिंह, सुरेंद्रसिंह, कुलदीप पालीवाल, पीराराम चौधरी और कल्याणसिंह चौहान आदि मौजूद थे। वहीं श्री नागणेची बाल निकेतन स्कूल धनवा में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था प्रधान विजयराजसिंह ने बताया कि हिंदी दिवस पर निबंध, सुलेख श्रुतिलेख भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सुरेंद्रसिंह ने बताया कि निर्णायक की भूमिका जालमसिंह ने निभाई।
समदड़ी.हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में मां ललेची माता मंदिर, रामावत आदर्श निकेतन उच्च माध्यमिक स्कूल, भगवान महावीर विद्या मंदिर में हिंदी दिवस मनाया गया। भगवान महावीर विद्या मंदिर के बालकों ने एसबीबीजे शाखा, पुलिस थाना, रेलवे स्टेशन अस्पताल परिसर में हिंदी भाषा के जागरुकता के लिए पोस्टर लगाए।
इसी तरह रामावत आदर्श निकेतन में श्रुतलेख, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर बौद्धिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।
मोकलसर.स्थानीयआदर्श विद्या मंदिर में हिंदी दिवस पर बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता प्रमुख चैनाराम बीमारियां ने बताया कि इस दौरान अखंड भारत मानचित्र, चित्रकला, श्रुतिलेख, सुलेख कविता लेखन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रचार प्रमुख रविंद्रसिंह सोढ़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने वाले विद्यार्थी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्राचार्य मुकेश कुमार ने हिंदी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।
हिंदीपखवाड़े के तहत निबंध प्रतियोगिता 21 को
बालोतरा.राष्ट्रीयभाषा हिंदी को मजबूती देने प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से रणवीरसिंह सोढ़ा मेमोरियल क्लब की ओर से हिंदी पखवाड़े के तहत 21 सितंबर को स्थानीय राउमावि नंबर 7 गांधीपुरा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रचारक राणीदान रावल ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर के लगभग दो दर्जन स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में ‘राष्ट्रीय भाषा का वर्तमान हाल तथा राष्ट्रीय परिप्रेक