- Hindi News
- प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच
प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच
स्थानीयजैसमल भीमराज गोलेच्छा स्कूल में परिसर में चल रही राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले हुए।
खेल प्रभारी सवाईसिंह ईंदा ने बताया कि सीनियर वर्ग (19 वर्ष) में जयपुर द्वितीय ने अजमेर को 7-3 से, पाली ने सिरोही को 13-1 से, गंगानगर ने बाड़मेर को 5-4 से तथा जोधपुर ने हनुमानगढ़ को 4-3 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं जूनियर वर्ग (17 वर्ष) बूंदी ने नागौर को 13-6 से, जोधपुर ने उदयपुर को 6-2 से, सीकर ने चुरु को 10-0 से तथा अजमेर ने हनुमानगढ़ को 9-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश लिया। उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) गोपालसिंह सोढ़ा के अनुसार सीनियर वर्ग में जयपुर द्वितीय बनाम पाली तथा श्रीगंगानगर बनाम जोधपुर में सेमीफाइनल मैच होंगे। इसी तरह जूनियर वर्ग में बूंदी बनाम जोधपुर तथा सीकर बनाम अजमेर में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। आयोजन सचिव दयाराम ने बताया कि सेमीफाइनल मैच सोमवार सुबह खेले जाएंगे और मध्याह्न के बाद फाइनल मैच होंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य चंपालाल व्यास, व्याख्याता सालगराम परिहार, किशोरपुरी गोस्वामी, देवेंद्र कुमार व्यास, हनमंत सोनी, शारीरिक शिक्षक राजेंद्र पटेल, नरेंद्र परिहार, स्वरूप मेघवाल, सुरेश पंवार भंवरसिंह चौहान ने सक्रिय सहयोग दिया।