- Hindi News
- शिविर में 90 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया
शिविर में 90 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया
इनरव्हीलक्लब बालोतरा मेट्रो अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क बहुद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।
क्लब अध्यक्षा चित्रा श्रीमाली ने बताया कि शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश मौर्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रिंकू चौहान दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेश खत्री ने कुल 90 मरीजों की निशुल्क जांच कर उनको परामर्श दिया।
पूर्व अध्यक्षा रजनी शिवनानी राजकुमारी खत्री, मेट्रो अस्पताल संचालन समिति के रतन जैन, रमेश तातेड़, मानवेंद्र विश्वकर्मा, पर्वतसिंह तंवर, नैनाराम जांगिड़, महादेव भरत कुमार आदि मौजूद थे।
बालोतरा. शिविरमें मरीजों की जांच करतीं चिकित्सक।