- Hindi News
- महिलाओं ने सजाई रंगोली, टेबल टेनिस में बाजी मारी
महिलाओं ने सजाई रंगोली, टेबल टेनिस में बाजी मारी
अग्रसेनजयती महोत्सव को लेकर रविवार को जहां महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता रखी गई, वहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई।
खेलकूद मंत्री महेन्द्र सिंहल ने बताया कि राजाधिराज श्रीअग्रसेनजी महाराज की 5140 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रंगोली एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान रंगोली बनाकर महिलाओं एवं किशोरियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कक्षा 12 तक के छात्रों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सह खेलकूद मंत्री रामकुमार गोयल ने बताया कि शनिवार को आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता गर्ल्स में कुमारी पूजा प्रथम तथा कुमारी निकिता द्वितीय स्थान पर रही तथा मेहंदी प्रतियोगिता में विनिता देवी प्रथम तथा मीनाक्षी देवी एवं मोनिका बिन्दल द्वितीय स्थान पर रही। वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में विष्णुदास एण्ड पार्टी ने गतवर्ष की विजेता टीम को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि श्रीअग्रसेन जयती महोत्सव के तहत् आयोजित प्रतियोगिता की कड़ी में सोमवार को म्यूजिकल चेयर तथा श्रीअग्रसेन प्रश्न मंच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिताओं में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप गर्ग, उपाध्यक्ष मुकेश, कोषाध्यक्ष रघुवीरप्रसाद, पूर्व अध्यक्ष पवन गोयल, विजयलोहिया, पुर्णप्रकाष गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य, अग्रवाल महिला मंडल से सुखी गोयल, अरुणादेवी, मीरा गर्ग, भारती, लक्ष्मी, मीना लोहिया, जयश्री एवं अन्य सदस्याएं तथा समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित हुए।
बालोतरा. प्रतियाेगिताके दौरान रंगोली सजातीं महिलाएं।