जिला स्तरीय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन
अखिलराजस्थान प्रबोधक, पैराटीचर्स शिक्षाकर्मी मदरसा पैराटीचर्स संघ की बैठक महावीर उद्यान में जिलाध्यक्ष हनीफ खां लोलावा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
ब्लॉक प्रवक्ता सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। आगामी जिला स्तरीय सम्मेलन लूनी नदी किनारे महावीर वाटिका, महावीर गोशाला में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगे। साथ ही अन्य अतिथियों के रूप में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, नगर परिषद सभापति महेश बी.चौहान, शिक्षाविद जैसलसिंह खारवाल, पुखराज खारवाल, महेंद्र दवे किशोरपुरी गोस्वामी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। बैठक को पेराटीचर्स प्रदेशाध्यक्ष ईश्वरसिंह जागसा, बाड़मेर ब्लॉक अध्यक्ष तनसिंह महेचा, शिव ब्लॉक अध्यक्ष कुमेरदान, बायतु ब्लॉक अध्यक्ष खेताराम, सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष राणाराम के साथ संगठन मंत्री उगमसिंह सुरा, प्रदेश कार्यकारिणी मंत्री भींयाराम चौधरी, जगाराम चौहटन, चौहटन ब्लॉक अध्यक्ष जगराम चौधरी, धोरीमन्ना ब्लॉक अध्यक्ष मंगलाराम, जिला महासचिव पूनमसिंह चौधरी, रावतसिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन खीमसिंह खेजड़ियाली ने किया।
समदड़ी. राजस्थान प्रबोधक संघ उप शाखा समदड़ी की बैठक बजरंग वाटिका परिसर में जिलाध्यक्ष हनीफखां लोलावा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर प्रमोद, संरक्षक गुमानसिंह वालाराम चौधरी, उपाध्यक्ष भवानीसिंह भाटी सांवलराम चौधरी, महासचिव रामेश्वरलाल माली, कोषाध्यक्ष दिलीपसिंह राजपुरोहित, सचिव रमेश कुमार डूंगरसिंह, प्रवक्ता भंवरलाल पदमदास, संगठन मंत्री उत्तमसिंह रणछोड़राम को मनोनीत किया गया।
बालोतरा. पोस्टरका विमोचन करते हुए।