- Hindi News
- प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया बौद्धिक क्षमताओं का प्रदर्शन
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया बौद्धिक क्षमताओं का प्रदर्शन
विद्याभारती जोधपुर प्रांत की ओर से आयोजित संकुल स्तरीय बौद्धिक लिखित प्रतियोगिता स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में आयोजन किया गया।
प्रचार प्रमुख विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग तरूण वर्ग की सुलेख, श्रुतलेख, चित्रकला, कविता लेखन, अखंड भारत मानचित्र कहानी लेखन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिशु एवं बाल वर्ग की 7 प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर जसोल तथा एक-एक वर्ग में प्राथमिक सिवाना, मोकलसर गुड़ामालाणी स्कूल विजेता रहे। तरूण, किशोर तरूण वर्ग की प्रतियोगिता में माजीवाला स्कूल विजेता रही। विजेता स्कूल के विद्यार्थी प्रांत स्तरीय की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान जिला बौद्धिक प्रमुख मुकेश कुमार सुथार, संकुल प्रमुख धीरज कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार निंबार्क, पदमाराम पालीवाल, अशोक कुमार माली, रणजीतसिंह राव विक्रमसिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।
पचपदरा. स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोेगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल के 8 स्कूलों के 136 प्रतिभागियों ने भाग लेकर बौद्धिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। जिसमें श्रुतलेख, सुलेख, चित्रकला, कविता लेखन, अखंड भारत सांस्कृतिक मानचित्र परिचय कहानी लेखन प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रारंभ में मां सरस्वती एवं मां भारती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर वंदना की गई।
कार्यक्रममें संकुल प्रमुख सतीश व्यास ने स्कूल के व्यवस्थापक महेश खतंग कोषप्रमुख भगवतीप्रसाद का परियन एवं अभिनंदन किया। प्रतियोगिता में बालोतरा, पाटोदी, पचपदरा, समदड़ी कल्याणपुर स्कूल के प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी स्कूल के आचार्य एवं आचार्या ने प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सहयोग देकर निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संकुल बौद्धिक प्रमुख दिलीप व्यास समदड़ी ने परिणामों की घोषणा की। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सुलेख प्रतियोगिता में समदड़ी की खुशबू कंवर, प्राथमिक बालोतरा के विकास, बालिका माध्यमिक की भावना ने पहला स्थान प्राप्त किया।
श्रुतलेख प्रतियोगिता में संजय घांची समदड़ी, कपिल भाटी कल्याणपुर तमन्ना बंसल समदड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला, कहानी एवं कविता लेखन में सिमर