- Hindi News
- 23 वीं वृत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
23 वीं वृत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
स्थानीयटैगोर पब्लिक स्कूल (इंग्लिश मीडियम) में रविवार को 23 वीं वृत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुकेश व्यास बतौर मुख्य अतिथि अशोक जैन ने बतौर अध्यक्ष शिरकत की। प्रतियोगिता में बालोतरा एवं बाड़मेर शहर के 250 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र दवे ने कहा कि खेलों का विकास वृत स्तर से ही होता है, लेकिन ओलंपिक खेल इसकी अंतिम कड़ी है। प्रधानाध्यापक मुकेश व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं ऐथेलेक्टिस आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मगाराम चौधरी, हनुमान देवासी, नारायणराम घेवा, मोहनलाल आर्य महेंद्र श्रीमाली मौजूद थे। खेल सचिव दीपिका दवे ने धन्यवाद व्यक्त किया।