सामरिया बालोतरा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत
बाबाजयगुरुदेव संगत की कार्यकारिणी की बैठक जोधपुर में जय गुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत के सत्संग प्रवचन के दौरान आयोजित हुई।
संगत के जिला प्रवक्ता खींयाराम चौधरी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से जय गुरुदेव संगत बालोतरा के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कानाराम सामरिया को मनोनीत किया गया। वहीं सुखराम सारण को उपाध्यक्ष, गौतम माली, आईदानराम मेघवाल, तेजाराम जाट, पेमाराम दूदवाल, बुद्धाराम, पार्वती देवी, डॉ. विष्णु सामरिया, खींयाराम चौधरी डालूराम को सदस्य मनोनीत किया गया। नवीन कार्यकारिणी में पहले महीने में गौ-संरक्षण के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान के तहत गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए 11 सौ ज्ञापन मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को हस्ताक्षर युक्त रजिस्ट्री पोस्ट से भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही शाकाहार के अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। अंत में नव मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष कानाराम सामरिया ने आभार व्यक्त किया।