पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में छात्राओं ने किया श्रमदान

शिविर में छात्राओं ने किया श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयडीआरजे गर्ल्स कॉलेज में रविवार को एनएसएस के तहत पहला एक दिवसीय श्रमदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमदान करते हुए छात्राओं ने कॉलेज परिसर की साफ-सफाई कर एनएसएस वाटिका से अवांछित घास को साफ किया। बाद में परिसर में लगे हुए पौधों के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड बनाकर पौधों को पानी देकर सिंचित किया।

बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत डॉ. कमलजीत मेहता ने रोजगार की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान दिया। मेहता ने स्नाातक के साथ-साथ अन्य डिप्लोमा तथा वोकेसनल कोर्सेज के बारे में बताया। उन्होंने सेल्स तथा मार्केटिंग, एमबीए, कंप्यूटर कोर्स, पत्रकारिता, रेडियोजॉकी, रिपोर्टर, एक्टिंग, होटल प्रबंधन, एयरलाइंस क्षेत्र, टूर तथा टूरिज्म, सोशल वर्क्स, वकील तथा कानूनी सलाहकार, वित्त तथा बीमा (बैंकिंग), लाइब्रेरी साइंस, म्यूजियम एवं गाइड, पुलिस विभाग, मॉडलिंग, संगीतज्ञ्र, फैशन टेक्नोलॉजी, डेकोरेशन ब्यूटी कोर्सेज के बारे में जानकारी देकर इन क्षेत्रों मं रोजगार की असीम संभावनाएं बताई।

प्रभारी डाॅ. मंजू लाडला ने राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्ययोजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए छात्राओं को समाजसेवा से जुड़ने का आह्वान किया।