पोटलिया जाट एकता मंच के अध्यक्ष मनोनीत
बालोतरा. जाटएकता मंच की बैठक स्थानीय महावीर उद्यान में आयोजित हुई। बैठक में जाट एकता मंच की बालोतरा ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कौशल पोटलिया को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। अध्यक्ष कौशल पोटलिया ने बताया कि कार्यकारिणी में हिम्मताराम थोरी को उपाध्यक्ष, हंसराज लूखा को सचिव, जगदीश प्रसाद डुडी को महामंत्री, धर्माराम सारण को मीडिया प्रवक्ता, शेराराम सारण को प्रचार मंत्री, हरीश डोगीयाल को संगठन मंत्री, कानाराम को संयुक्त सचिव जीयाराम नेहरा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पोटलिया ने बताया आगामी 20 सितंबर को बलदेव नगर स्थित जाट चैरिटेबल ट्रस्ट में रक्तदान शिविर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। शिविर बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाट बंधुओं को भाग लेने का आह्वान किया गया।