रैली निकाल एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
बालोतरा. गायको राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर कृष्ण गौ-रक्षा दल के तत्वावधान में सोमवार सवेरे 10 स्थानीय गायत्री चौक से रैली का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रितिक पंचारिया ने बताया कि रैली गायत्री चौक से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्थानीय उपखंड कार्यालय तक जाएगी। वहां प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बालोतरा एसडीएम को सौंपा जाएगा। रैली के सफल आयोजन काे लेकर खेताराम दाता पारलू, महिपालसिंह, दीप वैष्णव, चंद्रप्रकाश चौधरी राहुल मालू आदि कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। रैली में बड़ी संख्या में गौ-भक्तों को भाग लेने का आह्वान किया गया है।