पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटोत्सव पर कल चढ़ाई जाएगी 21 फीट पताका

पाटोत्सव पर कल चढ़ाई जाएगी 21 फीट पताका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. महालक्ष्मीपाटोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमाली युवा संगठन के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय हनुमान वाड़िया से युवा संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से गाजे-बाजे के साथ 21 फीट लंबी पताका शहर के श्रीमालियों का चौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर लाई जाएगी। संगठन के उदयभानू व्यास ने बताया कि 21 फीट लंबी पताका को शुभ मूहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ढोल-नगाड़ों के साथ महालक्ष्मी मंदिर मेें चढ़ाई जाएगी। पाटोत्सव के सफल आयोजन काे लेकर युवा संगठन के पंकज बोहरा, अमित दवे, धीरज दवे, विशाल दवे, मनीष बी दवे, धवल दवे, जीत दवे, यशपाल, देवदत्त दवे, अजय शर्मा, प्रवीण दवे, सुरेश दवे, प्रमोद दवे, हितेश नाग वेदप्रकाश सहित कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।