मां अर्बुदा देवी पद संघ की रवानगी आज
बालोतरा. बालोतरासे मां अर्बुदादेवी दर्शनार्थ माउंट आबू पद यात्रा संघ 17 सितंबर को स्थानीय माली समाज भवन से गाजे-बाजे के साथ रवाना होगा। संघ के नीरज पंवार ने बताया कि संघ 24 सितंबर को माउंट आबू पहुंचेगा। जहां पद यात्रियों की ओर से दर्शन पूजन किया जाएगा। संघ की तैयारियों को लेकर नरेश पंवार, पवन सांखला, लक्ष्मण पंवार, गोपाल पंवार, राजू पंवार, अशोक पंवार, हितु पंवार, रोशन पंवार हरीश पंवार आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।