ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आज
बालोतरा. आगामीनगर परिषद चुनावों को लेकर बालोतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार सवेरे 11 बजे पूर्व विधायक मदन प्रजापत के आवास पर आयोजित होगी। महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि बैठक में हाल ही में प्रशासन की ओर से प्रकाशित मतदाता सूचियों का अवलोकन कर उसमें संशोधन के लिए आपत्तियां दर्ज करवाने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसजनों को भाग लेने का आह्वान किया गया।