- Hindi News
- चोरी की वारदातों के रोकथाम काे लेकर सौंपा ज्ञापन
चोरी की वारदातों के रोकथाम काे लेकर सौंपा ज्ञापन
बालोतरा. बालोतराके औद्योगिक क्षेत्र एवं बिठूजा धुपाई क्षेत्र में पिछले लंबे समय से हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर लघु उद्योग मंडल के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने थानाधिकारी बालोतरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जैन ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में पिछले लंबे समय से चोरी की वारदातें का सिलसिला जारी है। यहां इकाइयों से कपड़े के थान, छोटी मशीनरी में पंप, मोटर आदि ज्यादा चोरी हो रहे हैं। इससे उद्यमी परेशान है, लेकिन पुलिस अभी तक चोरी की वारदातों में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।