पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांकरणा मार्ग के बीच जेसीबी से खाई खोदी

सांकरणा मार्ग के बीच जेसीबी से खाई खोदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेगाहाइवे से सांकरणा मार्ग तक जोड़ने वाली सड़क को सोमवार रात्रि के दरम्यान अज्ञात लोगों ने जेसीबी से तोड़कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। इससे इस मार्ग से सांकरणा-बालोतरा आवाजाही करने वाले लोगों को खासी परेशानियां रही है। मंगलवार को सांकरणा क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रास्ता दुरुस्त करवाने तथा अवरुद्ध करने वाले लोगांे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में ओमप्रकाश पुत्र चंपालाल माली ने बताया कि इस मार्ग पर खाई डालने से आवागमन बंद हो गया है। इससे लोगों को आवागमन करने में खासी मुश्किलें रही है। खासकर वाहन चालकों को, जो अपने वाहन गन्तव्य स्थल तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

बालोतरा. मार्गके बीच जेसीबी से ऐसे खोदी खाई।