पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वसम्मति से नहीं बनी कार्यकारिणी को किया भंग

सर्वसम्मति से नहीं बनी कार्यकारिणी को किया भंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. अखिलभारतीय सफाई मजदूर संघ बालोतरा नगर बाड़मेर जिला पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय वाल्मिकी सभा भवन में आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश घारू, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश हंस, बाड़मेर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पादेवी घूसर, उपाध्यक्ष अंतरीदेवी गोयल संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया।

प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश हंस ने बताया कि बैठक में प्रदेशाध्यक्ष से दूरभाष के वार्ताकर निर्णय लिया गया कि बालोतरा नगर संघ के अध्यक्ष गीलाराम घारु की ओर से अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की प्रदत्त शक्तियों का दुरूपयोग कर नगर की कार्यकारिणी की की गई घोषणा से सभी पदाधिकारियों सदस्यों में रोष व्याप्त है। इस पर बालोतरा नगर संघ के अध्यक्ष पद कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा को तुरंत प्रभाव से भंग किया जाता है। आगामी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देशानुसार निर्देश मिलने पर अध्यक्ष पद कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की जाएगी।