पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसरों की लापरवाही से व्यर्थ बह रहा पानी

अफसरों की लापरवाही से व्यर्थ बह रहा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. पोकरण (आंचलिक)

एकतरफ जलदाय विभाग जल बचाओ का नारा लिखता है, दूसरी तरफ प्रतिदिन हजारों लीटर गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है। पोकरण फलसूंड बालोतरा सिवाना योजना के तहत नाचना से बीलिया जाने वाली पाइप लाइन तथा नाचना, अजासर, सत्याया, दिधु, लोहारकी, रामदेवरा तक पाइप लाइन पर लगाए गए एयरवॉल से प्रतिदिन हजारों लीटर गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीण रणवीरसिंह ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों एसपीएमएल के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पोकरण. लोहारकीगांव में बने पेयजल योजना के एयरवॉल्व में से व्यर्थ बहता पानी।